20 अपराधों के फरार ,10 हजार के इनामी आरोपी को कालापीपल पुलिस ने 2 कट्टे ओर 3 जिंदा कारतुस के साथ पकड़ा,,

कालापीपल. पुलिस ने दस हजार रुपए के फरार इनामी को गिरफ्तार किया है।आरोपी पर 20 से अधिक अपराध दर्ज हैं। ओर जिले में 10 हजार का पुलिस ने घोषित किया था । पुलिस ने आरोपी को 2 कट्टे व 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी रवि भंडारी ने बताया कि शाकिर उर्फ पन्नी पिता शफीक खां निवासी मलकपुरा शुजालपुर सिटी के विरुद्ध दो जिले के 5 थानों में चोरी, लूट डकैती, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, बलवा, मारपीट सहित 20 से अधिक अपराध दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी यशपाल सिंह राजपूत एडिशनल एसपी टीएस एस बघेल, sdop शुजालपुर के नेतृत्व निर्देशन में टीम बनाई गई और धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तत्पश्चात सफलता हाथ लगी उन्होंने बताया कि
आरोपी लंबे समय से फरार था। इसके लिए एसपी शाजापुर ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। थाना प्रभारी ने कहा आरोपी का क्षेत्र में खौफ था। आरोपी पुलिस पर भी हमला कर चुका है। आरोपी
के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात थाना प्रभारी ने कही। इसके साथ ही आरोपी का पुलिस ने नगर में जुलूस निकाला। थाना प्रभारी ने आरोपी की गिरफ्तारी के मामले में बताया मुखबिर से सूचना मिली की शाकिर उर्फ पन्नी निवासी शुजालपुर सिटी अवैध हथियार लिये जेठड़ा जोड़ से चांदबड़ की तरफ निकला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आलनिया जोड़ पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
इससे 2 कट्टे व 3 जिंदा कारतूस
बरामद किए।

कार्रवाई में भंडारी, उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, सउनि विजय यादव, अमित नागर, प्रआर विवेक गोस्वामी, शिवराज पटेल, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, सुमित पटेल, प्रशांत भदौरिया, नयन यादव, ओमप्रकाश परमार की मुख्य भूमिका रही है।
👇रवि भंडारी ने मीडिया से क्या कहा देखे👇

इस मामले को लेकर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने भी कालापीपल पुलिस की सराहना करते हुए इनाम देने की घोषणा की है थाना प्रभारी रवि भंडारी की बेहतर कार्य कुशलता से बेरछा में भी लगातार अपराधों का खुलासा होता हुआ पूर्व में देखा गया मादक पदार्थ की तस्करी परिवहन के मामले में ही रवि भंडारी ने बड़ी कार्रवाई की जो काफी सुर्खियों में रही । जिसके चलते उन्हें पूर्व में भी कई बार सम्मानित किया गया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |