मक्सी के पुराने नेशनल हाईवे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में अज्ञात चोरों ने घुसकर रखी हुई रकम पर हाथ साफ करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली malwa abhitak news मामला शहरी हाईवे पर जिला सहकारी बैंक के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का है यहां पर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 2:30 पर तीन अज्ञात चोर घुसे उन्होंने मशीन में तोड़फोड़ की और पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद वहां से भाग गए मक्सी टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं अति शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा एटीएम मशीन के फुटेज भी निकाले जा रहे हैं पड़ोस में लगी जिला सहकारी बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी हमने कलेक्ट किए हैं वही रास्तों पर लगी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी हमारी टीम कलेक्ट करने में लगी हुई है आपको बता दें मक्सी में जिला सहकारी बैंक के पास स्थित है और यहां पर तीन अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :