कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया,सड़कों एवं पुलिया का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराएं

शाजापुर,,
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान ग्राम मण्डलखां में ग्राम पंचायत के द्वारा शासकीय भूमि पर बनाए जा रहे नवीन तालाब जिसकी लागत लगभग 9.52 लाख रूपये है, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां मौजूद लगभग 11 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर वन विभाग को आवंटित करने के निर्देश संबंधित राजस्व अधिकारी को दिये। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि वह राजस्व एवं वन विभाग के अमले के साथ आवंटित भूमि का सीमांकन करें। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त आवंटित भूमि पर वन विभाग के माध्यम से वृक्षारोपण करें। उन्होंने यहां मौजूद ग्रामीणों से कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के पेड़ नहीं काटे। यदि कोई अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करता पाया जाता है, तो संबंधित के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान सरपंच श्री वाहिद खान ने बताया कि उक्त तालाब के निर्माण हो जाने से आसपास के क्षेत्र के लगभग 25 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा।

इसी तरह कलेक्टर ने मण्डलखां से खेड़ावद मार्ग पर बन रही पुलिया को देखा। उन्होंने पीएमजीएसवाय के एसडीओ श्री चौधरी को निर्देशित किया कि ठेकेदार से उक्त पुलिया का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने ग्राम मण्डलखां के उन्नत कृषक श्री शरद भण्डावद के फार्महाउस का भी निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा फार्म हाऊस पर लगाए गए संतरा, आम, जाम्फल, जामुन, चीकू, बरगद, बांस आदि पेड़ों को देखकर उन्हें बधाई दी।
——
क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण (केमपामद) जेठड़ा का निरीक्षण
——
कलेक्टर श्री कन्याल ने कुण्डालिया वृहद परियोजना के क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण (केमपामद) जेठड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग द्वारा उनकी निजी भूमि पर गलत बाउण्ड्री बनाई गई है। साथ ही उन्होंने खेत पर आने-जाने के लिए रास्ता देने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त करते हुए वन विभाग को आवंटित भूमि के नक्शे को देखा तथा तहसीलदार व पटवारी से किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें 30-30 फीट रास्ता छोड़ने के निर्देश दिये। इस दौरान ग्रामीणों ने अन्य रास्ते के पेड़ काटकर रास्ता बनाने का अनुरोध कलेक्टर से किया। इस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि कोई भी ग्रामीण बिना अनुमति के पेड़ों को नहीं कांटे। यदि कोई अवैध रूप से पेड़ काटता है तो संबंधित के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लें। राजस्व, वन विभाग एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में ही सीमांकन का कार्य किया जायेगा तथा ग्रामीणों द्वारा की जा रही रास्ते की मांग को देखते हुए उनके लिए रास्ता छोड़ा जायेगा। इस अवसर पर गुर्जर समाज के लोगों द्वारा अपने देव स्थल के लिए अलग से भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया गया।

कलेक्टर ने सभी ग्रामीणों से कहा ‍िक वे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा करें। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवन देने का कार्य करते हैं, किसी भी कीमत पर पेड़ों को नहीं काटे। उन्होंने बताया कि शाजापुर जिला वन विहीन क्षेत्र है, इसलिये वन विभाग द्वारा उक्त भूमि पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। कुछ वर्ष बाद यह क्षेत्र पेड़ों से हरा-भरा हो जायेगा।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा कुण्डालिया वृहद परियोजना के तहत क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण (केम्पामद) जेठड़ा में वर्ष 2022 में 96 हेक्टेयर भूमि पर 96000 मिश्रित प्रजाति के पौधे रोपित किये गये हैं।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, वनमण्डल अधिकारी श्री मयंक चॉदीवाल, लोक निर्माण एवं आरईएस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
#forest #collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur #MP Department of Forest, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |