कलेक्टर श्री कन्याल ने ग्राम पनवाड़ी में जलजीवन मिशन अंतर्गत नि‍र्मित पेयजल टंकी को देखा

शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज ग्राम पंचायत पनवाड़ी के भ्रमण के दौरान जलजीवन मिशन अंतर्गत लागत दो करोड़ रूपये से नि‍र्मित पेयजल टंकी को देखा। इस दौरान उन्होंने डेढ़ किलोमीटर की लायजिंग लेंथ और लगभग 12 किलोमीटर की जल वितरण नली लाईन बिछायी गयी है का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने पेयजल टंकी के रखरखाव एवं ग्रामवासियों को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिये।

इस दौरान उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी श्री वीएस चौहान से जानकारी प्राप्त की। श्री चौहान ने बताया कि पेयजल टंकी की क्षमता 1 लाख 50 हजार लीटर है। उक्त पेयजल की टंकी बन जाने से ग्राम पंचायत पनवाड़ी में लगभग 1168 परिवारों के 6000 लोगों को पीने का पानी मिलने लगेगा। उन्होंने बताया कि उक्त पेयजल की टंकी में 04 बोरवले के माध्यम से पानी चढ़ाया जाता है।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के सरपंच को आसपास बहने वाले नदी-नालों में पानी रोकने के लिए स्टॉप डेम बनाने तथा केच द रेन के तहत बरसाती पानी को एकत्रित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम में पहली ऐसी टंकी है, जो लीकेज नहीं हो रही है, इस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों द्वारा की गई प्रशंसा के लिए संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्राम के सरपंच को ग्राम वासियों से जलकर की राशि दल गठित कर वसूलने के लिए भी कहा। इस दौरान ग्राम के निवासी श्री सत्यनारायण ने जलकर के रूप में शुरूआत करते हुए अपनी ओर से कलेक्टर के समक्ष 400 रूपये देकर जलकर की राशि जमा की। साथ ही कलेक्टर ने सभी ग्रामवासियों से नियमित रूप से जलकर की राशि जमा करने का अनुरोध किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने मनरेगा योजना के तहत पानी रोकने संबंधी कार्य करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, वनमण्डल अधिकारी श्री मयंक चॉदीवाल, लोक निर्माण एवं आरईएस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

#collectorshajapur #shajapur #MP
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |