लंका ने डराया, रावण ने हंसाया; ‘आदिपुरुष’ देख चकराया का सिर…लोगों को याद आई रामानंद सागर की रामायण

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार (16 जून) को आखिरकार सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई। फिल्म के रिलीज से पहले बताया जा रहा था कि मूवी की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही लेकिन लोग पछता रहे हैं कि आखिर हमने टिकट खरीदा क्यों। भूषण कुमार निर्मित और ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष में बाहुबली प्रभास भगवान राम के अवतार में अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए। फिल्म देख कई लोगों ने तो अपना सिर पकड़ लिया।

सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ को लेकर लोग अपना रिव्यू दे रहे हैं। ‘आदिपुरुष’ देखकर लोगों को रामानंद सागर की रामायण की याद आ गई। यूजर्स ने कहा कि रामायण  रामानंद सागर की वर्षों की कड़ी तपस्या थी और उस आयाम को कोई नहीं छू सकता। यूजर ने  ‘आदिपुरुष’ को लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर किए हैं। कहानी कई जगह ऐसी लगती है, मानो फेसबुक या व्हाट्सएप के फॉरवर्ड मेसेज देख कर स्क्रिप्ट का ताना बाना बुना गया है। कुछ डायलॉग तो पूरी तरह व्हाट्सएप की भाषा के तर्ज पर लिखे गए हैं। ‘तेरे बाप की जली’, ‘बुआ का बगीचा नहीं है’ ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म अपनी मर्यादा से हटकर गली-कूचे में बोली जाने वाली भाषा में समिटी हुई नजर आई।

PunjabKesari

लंका को देखकर डरे लोग

रामायण की लंका की बात करें तो उसमें एक भव्यता, ऐश्वर्य दिखाया गया था लेकिन में ‘आदिपुरुष’ लंका को देखकर डर लगता है। वहीं आदिपुरुष का रावण आज के दौर का विलेन सा लगता है। फिल्म के गाने , राम सिया राम और जय श्री राम ने ही लोगों का दिल जीता बाकि के बोल लोगों को थोड़े से खटके।

PunjabKesari

प्रभाव नहीं दिखा पाए प्रभास

फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास ‘राम भगवान’ का किरदार निभा रहे हैं और कृति सेनन ‘मां सीता’ का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा देवदत्त नागे ‘भगवान हनुमान’ के किरदार में नजर आएंगे और सैफ अली खान ‘रावण’ की भूमिका तो वहीं “प्यार का पंचनामा” के एक्टर सनी सिंह ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभा रहे हैं। प्रभास अपना प्रभाव लोगों पर नहीं छोड़ पाए।

PunjabKesari

कृति सेनन भी माता सीता के उस भाव में खरी नहीं उतर पाई, वो बस स्क्रीन की एक अभिनेत्री के रूप में ही दिखी। सैफ अली खान ने तो रावण की परिभाषा ही बदल दी। वह रावण कम आज की एक्शन मूवी के विलेन ज्यादा लगे। पूरी फिल्म की बात की जाए तो यह उतनी दमदार नहीं है जितने जोर-शोर से इसका प्रचार किया गया था। बता दें कि रामायण पर बेस्ड इस फिल्म को 500 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया गया है।

PunjabKesari
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |