बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार है इमरान हाशमी, इस फिल्म में आएंगे नजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में विक्रम भट्ट की थ्रिलर फिल्म फुटपाथ से की थी। पहली फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म ने उन्हें एक अलग ही पहचान दिलाई, जिसका नाम था मर्डर। इस मूवी से एक्टर रातों-रात स्टार बन गए थे। अब एक्टर को लेकर खबर है कि वह साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले है।

डायरेक्टर सुजीत ने जब से अपनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘ओजी’ की घोषणा की है, तब से फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओजी’ में पावर स्टार कल्याण लीड रोल में हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है इस फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल अदा करते नजर आएंगे।

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रेया रेड्डी को लेकर ऐलान किया था। इस फिल्म में वह एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। फ़िल्म में थमन एस ने म्यूजिक दिया है, जबकि इसका निर्माण डिवीवी दनया ने किया है। वहीं इसका लेखन और निर्देशन सुजीत ने डिवीवी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले किया है। इस फिल्म में अनुभवी एक्टर प्रकाश राज भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |