10 जून को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियो की वीसी से प्रभारी मंत्री श्री यादव एवं राज्यमंत्री श्री परमार ने समीक्षा की

शाजापुर
—
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 10 जून को होने वाले राज्यस्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम का जिले के ग्रामों एवं नगरीय निकायो के प्रत्येक वार्ड में सीधा प्रसारण दिखाने एवं स्थानीय कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री Brijendra Singh Yadav एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री Inder Singh Parmar ने वीडियो कांफ्रेसिंग से समीक्षा की।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी जनप्रतिनिधि सहयोग करें। सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है, जिससे महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये प्राप्त होगा। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी महिला का बैंक खाता डीबीटी इनेबल्‍ड एकाउण्ट होने से वंचित न रहे। सारी तैयारियां पूर्व से कर लें। राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खातो में पहली किस्त जायेगी। इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक ग्राम एवं शहरीय क्षेत्र के वार्डो में होना चाहिये। कार्यक्रम को आकर्षक रूप दें। कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने की जा रही तैयारियों से अवगत कराया।

वीडियो कांफ्रेसिंग से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, श्री अशोक नायक, पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद, नगरपालिका उपाध्यक्ष शाजापुर श्री संतोष जोशी सहित जनप्रतिनिधिगण जुड़े थे।
#LadliBehnaYojanaMP #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |