दिग्विजय सिंह के मंच पर लगे जय श्रीराम के जयकारे, कार्यकर्ताओं ने भेंट की हनुमान जी की प्रतिमा

इंदौर: कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। खास बात यह कि बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस भी अब जनता को साधने के लिए भगवान का सहारा लेने लगी है। कुछ ऐसा ही नजारा इंदौर में देखने को मिला जब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय जय श्री राम के नारे लगाए। इंदौर के परदेशीपूरा इलाक़े में विधानसभा 2 में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के बूथ स्तर के कार्यक्रम में मंच से लगे नारे लगे। इस दौरान मंच पर दिग्विजय पत्नी अमृता सहित मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह को जय श्रीराम का जयकारे लगाते हुए भगवान हनुमान की प्रतिमा भेंट की।

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के प्रमुख नेता लगातार दौरे और बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपने दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे थे। जहां नगर निगम के कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौक से के द्वारा चलाए जा रहे बूथ स्तर कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान दिग्विजय सिंह की पत्नी भी मंच पर मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने बूथ स्तर को लेकर कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए उद्बोधन दिया कहा कि मतदाता सूची इंदौर नंबर 2 में लगभग 25 से 30 हजार फर्जी वोट है जो भारतीय जनता पार्टी ने जुड़वा रखे हैं और कांग्रेस के वोट यहां कटवा रखे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर ही निर्भर करेगा पूरा चुनाव की मतदाता सूची यदि सही ढंग से घर-घर जाकर पता लगा ले तो हम चुनाव जीतने की स्थिति में आ जाएंगे।

वही उन्होंने कहा कि जब तक आपका नाम अपलोड नहीं हो जाता तब तक कोई भी बीएलओ रिटर्निंग ऑफिसर आपकी बात सुनने वाला नहीं है। उन्होंने क्या किया है कि जहां कांग्रेस के बूत है वहां उन्होंने नाम काट दिए हैं और इसलिए सभी कांग्रेस को देखना पड़ेगा भाजपा ने बूत पर फर्जी वोट डलवाए कोई देपालपुर तो कोई सांवेर का है तो कोई धार का है। यह फर्जी वोट के आधार पर भाजपा विधानसभा 2 से जीत दर्ज करती है। यह जनता के वोट के आधार पर नहीं जीत रही है। क्योंकि सारी लड़ाई मैदानी लड़ाई है आपकी तब है जब आप घर घर जाकर एक-एक वोट के बारे में जानकारी निकालें और जो फर्जी वोट बने हैं यदि आपने कटवा दिए तो आप विधानसभा दो में जीतने की स्थिति में आ जाएंगे। इस पर ध्यान देना चाहिए। वही नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के बूथ स्तर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन किया गया और सभा में जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में ईको गाड़ी बन गई आग का गोला, विस्फोट जैसी आई आवाज     |     भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक     |     दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |