कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने श्रमदान कर चीलर नदी के सफाई अभियान की शुरूआत की

शाजापुर–
जनसहभागिता से चीलर नदी सफाई अभियान 07 जून तक चलेगा

शाजापुर, 01 जून 2022/ शाजापुर नगर में बहने वाली चीलर नदी की सफाई के अभियान की शुरूआत आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने श्रमदान कर की। जनसहयोग से चीलर नदी सफाई अभियान प्रात: 7.00 बजे से 9.00 बजे तक 07 जून 2022 तक चलाया जायेगा। सभी सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों से चीलर सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की गई।

आज कलेक्टर श्री जैन ने प्रात: चीलर नदी के भीमघाट पर पहुंचकर सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर श्रमदान कार्य की शुरूआत की। कलेक्टर ने स्वयं लगभग आधे घण्टे तक तगारी एवं फावड़ा लेकर नदी की गाद निकाली। कलेक्टर ने कहा कि नदी में लोगों द्वारा प्लास्टिक एवं अन्य कचरा फेंककर इसे गंदा किया है। हम सबकी जवाबदारी है कि नदियां साफ-सुथरी रहे। सभी जागरूक नागरिक सामाजिक संस्थाएं एवं अन्य संगठन चीलर नदी सफाई अभियान में श्रमदान कर सहयोग दें। आज की शुरूआत सांकेतिक है। कलेक्टर ने कहा ‍िक महूपुरा से भी नदी सफाई अभियान शुरू किया जायेगा। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिये कि ज्यादा संख्या में मशीनें लगाकर सफाई के काम में तेजी लाएं। वे सुबह-शाम काम की प्रगति देखने आएंगे। साथ ही उन्होंने सामाजिक संगठनों से भी कहा कि वे भी श्रमदान करें और सफाई अभियान का अवलोकन करें और जीवनदायिनी चीलर नदी में कोई भी व्यक्ति कचरा नहीं डालें इसके लिए पूरे नगर में आव्हान करें।

इस मौके पर सीएमओ श्री राकेश चौहान, जन अभियान समिति के पूर्व उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत महेश्वरी ,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर, सामाजिक संगठनों में भीमघाट प्रबंध समिति, गायत्री परिवार, जीवाजी क्लब, सेवा भारती, अल्पसंख्यक मोर्चा, वन्दे मातरम ग्रुप, देव नारायण मंदिर समिति दायरा, पत्रिका समाचार पत्र, सहारा समय mp, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, कंचन वेलफ़ेयर सोसाइटी, आराधना सामाजिक संस्था, जन श्री फाउंडेशन एवं नगर के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता ने फावड़े चला कर 7 दिवसीय श्रमदान का आगाज किया।

कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से भी कहा कि आमजन को नदी सफाई अभियान में सहयोग देने के लिए न्यूज़, सोशल मीडिया व,प्रिंट मीडिया के माध्यम से जागरूक करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘करोड़ों लोगों ने हमें इतिहास रचने का मौका दिया…’, बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी     |     सीएम शिवराज का उज्जैन दौरा आज, जनता को देंगे कई विकास कार्यों की सौगात     |     पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का नया वीडियो आया सामने, अमरण आनशन की दी चेतावनी, जानें पूरा मामला     |     “SO साहब हमारा समीज फाड़ दिए, कमरे में बंद कर… ” खाकी पर फिर उठे सवाल, जानें पूरा मामला     |     मीरवाइज उमर फारूक की नजरबंदी चार साल बाद हटाई गई, श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद में पढ़ेंगे नमाज     |     16 दिनों से स्लीप मोड में विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान, अब कुछ घंटे थोड़ी टेंशन वाले     |     माता चिंतपूर्णी दरबार में Couple श्रद्धालु की पिटाई, मौके पर इकट्ठे हुए लोग लेकिन…     |     मातम में बदली खुशियां, गरबा प्रैक्टिस करते करते हुई युवक की मौत, वजह जानकर हर कोई हुआ हैरान     |     महिला आरक्षण बिल पास होने पर स्मृति ईरानी ने जताई खुशी, कहा- मोदी है तो मुमकिन है     |     धोखधडी कर पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले आरोपीयो को दो मामलो में सजा और जुर्माना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088