शुजालपुर। आष्टा शुजालपुर नेशनल हाईवे पर अरनियाकला में कार की टक्कर से हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो आज सामने आया है। उधर इस घटना में घायल हुए व्यक्ति ने भोपाल में दम तोड़ दिया।
👇Live video👇
अरनियाकला में मंगलवार को पटेल मार्ट के सामने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। तिलावद चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरनियाकला बस स्टैंड से अपने घर की ओर जा रहे 50 वर्षीय गोरे लाल पिता स्व. श्यामलाल को कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार व्यक्ति ऊपर उछलकर नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे शुजालपुर अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :