ग्राम पंचायत चौसलाकुल्मी की प्रधान एवं उनके पति के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

शाजापुर
——
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह ने जनपद पंचायत शाजापुर सीईओ को बेरछा थाने में ग्राम पंचायत चौसलाकुल्मी प्रधान श्रीमती ममताबाई एवं उनके पति धीरज पाटीदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

ग्राम पंचायत चौसलाकुल्मी प्रधान श्रीमती ममताबाई पति धीरज पाटीदार के द्वारा ग्राम पंचायत के खाते से मनरेगा प्लस एवं 15 वॉ वित्त अंतर्गत अभिसरण से 03 तालाब एवं 01 स्टाम्प डेम निर्माण कार्य कराये जाने के लिए ग्राम पंचायत के बैंक खाते में रखी गई राशि में से ग्राम पंचायत प्रधान के पति धीरज पाटीदार द्वारा चैक से अलग-अलग दिनांको को 9 लाख 50 हजार 200 रूपये का आहरण बिना किसी प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति तथा बिना सामग्री के वैंडर को भुगतान अनाधिकृत रूप से किया गया था। सूचना प्राप्त होने पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा अनाधिकृत रूप से प्रधान के पति श्री धीरज पाटीदार के विरूद्ध थाना बेरछा में एफआईआर कराने के लिए जनपद पंचायत शाजापुर सीईओ को निर्देश दिये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |