हाथ की मेहंदी उजड़ी नहीं थी और दुल्हन हो गई विधवा, शादी के तीसरे दिन ही थम गई दूल्हे की सांस

गोंडा : गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में अपनी शादी के तीसरे ही दिन सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्‍पतिवार को यह जानकारी दी। कर्नलगंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नवीना शुक्ला ने बताया कि जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत परसौना निवासी कमल सिंह (22) की बीते 21 मई को शादी थी और वह अगले दिन दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था।

उन्‍होंने बताया कि बुधवार को वह अपनी एक करीबी रिश्तेदार को उनके घर छोड़ने के लिए मोटर साइकिल से गोपालजोत गया था । देर शाम घर लौटते समय कटरा बाजार-दुबहा मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल से कमल की बाइक की टक्कर हो गई जिससे कमल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |