जज़्बा सोशल फाउंडेशन का ईद मिलन और समाज रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न,शाजापुर के काजी साहब को किया सम्मानित

शाजापुर

जज़्बा सोशल फाउंडेशन, उज्जैन के तत्वावधान में आयोजित ईद मिलन और समाज रत्न सम्मान समारोह का गरिमामय कार्यक्रम भेरूगढ़ स्थित समीर गार्डन पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह राव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आबकारी अधिकारी, झाबुआ डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने की। स्वागत भाषण और संस्था की गतिविधियों का उल्लेख संस्था प्रमुख इंजीनियर सरफ़राज़ क़ुरैशी ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नईम ख़ान और समीर उल हक़ ने किया। आभार श्री सिकंदर लाला ने माना।

इंजीनियर सरफ़राज़ क़ुरैशी ने संस्था की कारगुजारियां बताते हुए अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया जिसमें मस्जिदों को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ना एवं क़ब्रस्तानों में सफाई और पौधारोपण किया जाना विशेष है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि देवास कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने कहा कि जज़्बा सोशल फाउंडेशन जैसी संस्थाओं की वजह से ये विश्वास रहता है कि जब कभी संकट के समय इन्हें याद किया जाएगा, ये सेवा में सलंग्न हो जाएंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री मनोहर बैरागी ने कहा कि ईद मिलन समारोह इस वक़्त की आवयश्कता है। हम सभी को एक दूसरे के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखना चाहिए। विशेष रूप से उपस्थित जेल अधीक्षक श्रीमती उषा राज ने जेल में बन्द कैदियों के विकास और कल्याण से जुड़ी संभावनाओं को तलाशा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्हें यहाँ आकर बहुत प्रसन्नता हुई है। एक सामाजिक संस्था निरंतर इतने वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है, ये हम सभी के लिए अनुकरणीय है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ज़िला आबकारी अधिकारी डॉ शादाब अहमद सिद्दीक़ी ने कहा कि इस देश के पर्व सिर्फ़ पर्व ही नहीं बल्कि उनमें ऐसी सामाजिकता भी निहित है जो सीमेंट की भाँति समाज के हर वर्ग को एक दूसरे से मज़बूती से जोड़े रखती है।संस्था के सरपरस्त और शहर क़ाज़ी श्री खलिकुर्रेह्मान ने संस्था के सदस्यों को अपनी दुआएँ दीं और आगे भी उनसे समाज की भलाई के लिए काम करते रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर देवास नगर निगम के पूर्व सभापति श्री अंसार भाई हाथिवाले और इंदौर से पधारे उद्योगपति श्री सैयद हिफ़ाज़त अली विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली विभूतियों का समाज रत्न के रूप में सम्मान किया गया। इस क्रम में वकालत के क्षेत्र में काम करने के लिए शाजापुर से श्री एहसान उल्लाह काजी सा उर्दू अदब की खिदमत के लिए भोपाल से श्री महताब आलम, राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने पर श्री प्रकाश चित्तौड़ा, नारी सशक्तिकरण के लिए श्रीमती नूरी ख़ान, पत्रकारिता के लिए आगर से श्री जफर मुल्तानी, सामाजिक समरसता के लिए सारंगपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहम्मद अली, राजनेतिक क्षेत्र में काम करने के लिए देवास से श्री मतीन अहमद सिद्दीकी और समाज सेवा के लिए हाजी फहीम सिकंदर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आरम्भ हाफ़िज़ सलमान साहब ने तिलावत-ए-क़ुरआन से किया। ना’अत शरीफ़ श्री शाहनवाज़ असीमी ने पेश की।

ईद की सेवइयों की मिठास के साथ शहरवासियों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर संस्था सदस्य सर्वश्री ज़मीर उल हक,मंसूर हुसैन, फरीद अहमद कुरैशी, सलीम देहलवी,जफर आलम अंसारी, वसीम अब्बास, डॉ अनीस शेख, इंजीनियर इसरार शेख, इंजीनियर जावेद कुरैशी, मकसूद सर देवास, तनवीर शेख एड देवास, इंसाफ कुरैशी एड, सादिक खान, अरशद खान, अबुल हसन, सबी उल हसन , मुनव्वर बेग, सफदर बेग, इमरान खान गोल्डन, शफीक खान,हारून नागोरी,नवाब भाई, … एवं नगर के सर्व श्री शकील सिद्दीकी पटवारी,रईस सिद्दीकी पटवारी, इंजिनियर विकार अहमद सिद्दीकी, नियाज़ मोहम्मद शेख,जाहिद नूर खान एड, भाई रफीक कुरैशी, अब्दुल आलिम फिटवेल, इकबाल उस्मानी,शाहिद सिद्दीकी एड,इक़बाल भाई पाकीज़ा, रंग कर्मी शरद शर्मा, सैयद बिलाल, शायर हमीद गौहर, जावेद बेग, उज्जैन मुशायरा कमेटी, एन डी टी वी , भोपाल से श्री रिज़वान खान, राजगढ़ से एहतिशाम सिद्दीकी एड, जावरा से श्री नादिर शाह और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हनुमान जयंती पर खेड़ापति मारुति मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महाआरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद     |     ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत ,बल्देवगढ़ के कैलपुरा गांव में हुआ हादसा     |     बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं     |     जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार     |     सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट     |     इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भेजा गया था। पूरा मामला रतलाम फॉरेस्ट रेंज का है जहां बरोदा कुल गांव से एक मादा तेंदुए गंभीर घायल हालत में रेस्क्यू किया गया था और उसे इंदौर के चिड़ियाघर इलाज के लिए भेजा गया था। इस मामले में इंदौर जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इसकी मरणासन्न स्थिति थी। मादा तेंदुए को शरीर में काफी चोटे थी। साथ ही इसे गर्मी के कारण डीहाइड्रेशन भी था और काफी समय से शिकार भी नहीं किया था। पर अब हालात में सुधार है। ये चलने फिरने लग गई है। उसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष है और इसी कारण रिकवर करने में थोड़ी तकलीफ आ रही है और हम फिर भी इलाज कर रहे हैं।     |     मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर     |     जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार…     |     जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान…     |     स्कूल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप…     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें