बिहार में भारी बारिश-ओलावृष्टि: पटना-गया-नालंदा समेत 19 जिलों में बरसेंगे इंद्र देव; वज्रपात से 10 की मौत

पटना। बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है। प्रचंड गर्मी के बीच बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश ने राहत दी है। हालांकि, वर्षा के साथ वज्रपात और आंधी ने तबाही भी मचाई है। खासकर कोसी, सीमांचल, पूर्व बिहार और उत्तर बिहार के जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मंगलवार को पूरे राज्य में आंधी व वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई है। फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का आदेश दिया है।

इन जिलों में वर्षा के साथ गिरेंगे ओले

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुछ जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। आज पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तरी बिहार के अधिकांश हिस्से एवं दक्षिण के पटना, गया, नालंदा व नवादा सहित 19 जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है।गुरुवार को पटना में भारी वर्षा हो सकती है।

बारिश के बाद सात डिग्री तक गिरा तापमान

मंगलवार का बिहार 18 जिलों में 194 मिलीमीटर वर्षा हुई। सर्वाधिक 65.2 मिमी वर्षा अररिया में हुई। पटना में भी 1.4 मिली वर्षा हुई। इस कारण राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक कम हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

पटना के बेलीरोड पर जलजमाव के बीच गाड़ी की रफ्तार से उड़ता पानी

हालांकि, आम, लीची और खड़ी फसलों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। बेतिया व पूर्णिया में तेज आंधी के कारण आम और लीची गिर गए। कुछ दिन में किसान उन्हें बेचने की तैयारी में थे। वहीं, मक्का की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इस मौसम ने गन्ना को काफी लाभ भी पहुंचाया है।

24 घंटे में 10 लोगों की गई जान

विभिन्न जिलों में बारिश के साथ ठनका गिरने से राज्यभर में दस लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय जिले के बीहट के वार्ड संख्या 20 चकबल गांव में मंगलवार की दोपहर वज्रपात से दो मजदूरों की मौत हो गई। नालंदा जिले के रहुई में भैंस चरा रही महिला की मौत हो गई।

दरभंगा के अहियारी गोट गांव में वज्रपात से मौत पर विलाप करते स्वजन

आंधी व वज्रपात ने दरभंगा के बिरौल थाने के कहुआ गांव में वज्रपात से दो किशोरों आनंद कुमार व नीतीश कुमार और कमतौल थाने के अहियारी गोट गांव में अधेड़ जगदीश राय की जान ले ली। मधेपुरा, वैशाली और अररिया में भी अलग-अलग घटनाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्णिया में आंधी के दौरान घर की दीवार गिरने से गीता देवी की मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |