कलेक्टर ने बिकलाखेड़ी एवं आलाउमरोद की नलजल योजना का निरीक्षण

बिकलाखेड़ी एवं आलाउमरोद की नलजल योजना का निरीक्षण
—शाजापुर—
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जलजीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग योजना में ग्राम बिकलाखेड़ी एवं आलाउमरोद में निर्मित नलजल योजना का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। इस दौरान कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, एसडीओ पीएचई श्री केएस डामोर भी उपस्थित थे।

ग्राम बिकलाखेड़ी की योजना के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से विद्युत केबल सही तरीके से लगाने के लिए कहा। इसी तरह संपवेल हाउस का ठीक तरह से रखरखाव करने एवं पुताई करने के निर्देश दिये। इसी तरह आलाउमरोद में भी कलेक्टर ने नलजल योजना का निरीक्षण करते हुए कार्य समय पर पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया। वर्तमान में जिस कुए से पानी टंकी में भरा जा रहा है, उसकी साफ-सफाई करने एवं गहरीकरण कराने के निर्देश दिये। साथ ही टंकी की बाउंड्री से लगे हुए सरकारी कुए कि मरम्मत कराने एवं उसका पानी उपयोग में लेने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने ग्राम में जल प्रदाय का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम बिकलाखेड़ी में रेट्रोफिटिंग के अंतर्गत निर्माणाधीन नलजल योजना की लागत 60 लाख रूपये है। योजना के अंतर्गत 50 हजार लीटर क्षमता की टंकी एवं 20 हजार लीटर क्षमता के संपवेल का निर्माण किया गया है। इसी तरह आलाउमरोद में रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नलजल योजना की लागत 41.80 लाख रूपये है। यहां भी 50 हजार लीटर क्षमता की टंकी एवं 20 हजार लीटर क्षमता के संपवेल का निर्माण किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |