कर्नाटक: सीएम पद को लेकर अड़े डीके शिवकुमार, बोले- ‘पहले ढाई साल का कार्यकाल मुझे दें’

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर पेंच फंस गया है। सूत्रों की मानें तो अगले दो दिनों तक मुख्यमंत्री पद का ऐलान नहीं किया जाएगा। अभी दो दिनों तक और मंथन चलेगा, जिसके बाद सीएम फेस का ऐलान किया जाएगा। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही दिग्गज सीएम पद पर अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं। ऐसे में आलाकमान के लिए भी दोनों में से एक चुनाना काफी मुश्किल हो गया है। सूत्रों की मानें तो डीके शिवकुमार भी सीएम पद को लेकर अड़े हुए हैं।

मुझे पहला कार्यकाल दिया जाए- शिवकुमार 
कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक सीएम को लेकर ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई। लेकिन इस पर भी डीके शिवकुमार ने शर्त जाहिर कर दी है। डीके शिवकुमार का कहना है कि अगर यह एक साझा समझौता है तो भी पहले ढाई साल का कार्यकाल मुझे दिया जाए जबकि दूसरा सिद्धारमैया को। शिवकुमार का कहना है कि मुझे पहला कार्यकाल दिया जाए या फिर मुझे कुछ नहीं चाहिए, मैं उस स्थिति में भी चुप रहूंगा। डिप्टी सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार ने साफ मना कर दिया है। ऐसे में अब कांग्रेस ने दोनों नेताओं को सामने बिठाकर मनाने के लिए एक मीटिंग बुलाई है। फिलहाल दोनों नेताओं को सीएम पद को लेकर कोई भी बयानबाजी करने से मनाही की गई है।

अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, बातचीत चल रही है
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए जारी मंत्रणा के बीच कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि,  ‘‘अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बातचीत चल रही है। अफवाहों पर विश्वास न किया जाए।” उन्होंने कहा, ‘‘फैसला आज हो या कल हो, आप लोगों को बताया जाएगा…अगले 48 से 72 घंटे के बीच कर्नाटक में नयी कैबिनेट होगी।” सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हार से बौखलाई भाजपा अफवाहें फैला रही है। उनका कहना था कि विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फैसले के लिए अधिकृत किया गया था और ऐसे में वह सहमति और एकजुटता के आधार पर निर्णय लेंगे

राहुल गांधी से मिले सिद्धरमैया और शिवकुमार 
इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर राहुल गांधी से दोनों नेताओं की मुलाकात को मुख्यमंत्री पद पर सहमति बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सिद्धरमैया ने करीब आधे घंटे तक राहुल गांधी के साथ चर्चा की तो शिवकुमार ने उनसे एक घंटे से अधिक देर तक बातचीत की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों ही राज्य के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं, हालांकि सिद्धरमैया को इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत 
कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |