12वीं में आए कम मार्क्स, दिल्ली में 16 साल की लड़की ने मौत को लगाया गले

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर इलाके में 16 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर बारहवीं कक्षा में कम अंक प्राप्त करने के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 11 बजकर 54 मिनट पर हरि नगर थाने को डीडीयू अस्पताल से घटना की सूचना मिली, जहां छात्रा के पिता मृत अवस्था में उसे अस्पताल लेकर आए थे।

घनश्याम बंसल ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में कम अंक हासिल करने के बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि वह विज्ञान संकाय की छात्रा थी और उसने शुक्रवार को घोषित नतीजे में 75 फीसदी अंक हासिल किए थे। परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद से वह बहुत परेशान थी।

उन्होंने बताया कि मौके से कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव को डीडीयू अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे की पूछताछ जारी है। सीबीएसई ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |     इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |