खड़गे नहीं बल्कि सोनिया और राहुल करेंगे सीएम का फैसला! कल होगी विधायक दल की बैठक

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है।  कर्नाटक में बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाने के लिए पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। रविवार को चुने गए सभी विधायकों को राजधानी बेंगलुरू में बुलाया गया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ही इस बात का निर्णय लिया जाएगा कि कर्नाटक का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होने वाला है। सभी विधायक मिलकर राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसके बाद विधायकों का फैसला हाईकमान तक जाएगा।

सीएम के सवाल पर मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने कहा कि अंतिम फैसला हाईकमान करेगा। जब उनसे पूछा गया कि आप ही तो अध्यक्ष हो तो फिर हाईकमान कौन, उन्होंने कहा कि हाईकमान से मतलब सामूहिक नेतृत्व से हैं जिसमें सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं।

बता दें कि रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 130, भाजपा 66, जेडीएस 22 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस बहुमत 113 के आंकड़े से 17 सीट ज्यादा। कांग्रेस को 42.8%, भाजपा को 36.1% और जेडीएस को 13.2% वोट मिलते दिख रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |