Video कलेक्ट्रेट में हुई बड़ी बेठक,मामला रोजवास टोल टैक्स का,बेठक में कलेक्टर ने टोल प्लाजा पर हुई विवादित घटना को लेकर दिये निर्देश

शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने शुक्रवार को विगत दिनों रोजवास टोल प्लाजा पर हुई विवादित घटना को देखते हुए टोल प्लाजा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने करणी सेना के पदाधिकारियों को भी आमन्त्रित किया था। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, करणी सेना के पदाधिकारी, एनएचएआई व टोल प्लाजा के अधिकारी, पुलिस विभाग का अमला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
👇देखें बेठक का वीडियो,बेठक में किसने क्या कहा👇

कलेक्टर श्री कन्याल ने विगत दिनों रोजवास टोल प्लाजा पर हुई घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से जिले का नाम खराब होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ऐसी घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो। अगर कोई हिंसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को हाथ में न लें। कोई परेशानी या घटना हो तो पुलिस को अवगत कराए न कि स्वयं निपटे। इस तरह की हिंसा से समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने सभी से कहा कि शाजापुर जिले के विकास में सहयोग करें और जिले की बेहतरी के लिए कार्य करें।
👇👇
इस दौरान करणी सेना के श्री अजीत सिंह डोडिया ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बना दिये है, जिससे आए दिन एक्सीटेन्ड होते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम मोरटा और पनवाड़ी में प्रतिदिन घटनाए घट रही है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को रोजगार दिया था, जिन्हें अब हटा दिया गया है। साथ ही उन्होंने घटना को लेकर अन्य बिन्दुओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने टोल प्लाजा के अधिकारी को अपने यहां नियुक्त कर्मचारियों की सूची पुलिस विभाग को सौंपकर पुलिस वेरिफिकेशन करवाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिये।
👇👇
कलेक्टर ने बताया कि टोल प्लाजा के नियम भारत सरकार के अंतर्गत आते हैं। भारत सरकार का नियम है कि सभी गाड़ियों पर फास्टैग लगे। पैसों का ट्रांसेक्शन शून्य रहे, ताकि आमजनों को इससे आसानी हो सके। स्थानीय स्तर की समस्याओं के लिए विधिवत भारत सरकार के परिवहन विभाग से अनुरोध किया जा सकता है।
👇👇
इस अवसर पर टोल प्लाजा के अधिकारी ने बताया कि रोजवास टोल के अंतर्गत 20 किलोमीटर की परिधि में लगभग 200 गांव आते हैं, यहां के वाहनों के लिए 330 रूपये का एक माह के लिए पास फास्टैग बन सकता है। जिसके बाद 24 घंण्टे में जितनी बार चाहें हर बार वे टोल प्लाजा पर बिना रुके निकल सकते हैं। ऐसे में उनके फास्टैग एकाउंट से टोल टैक्स का कोई चार्ज नहीं कटेगा, हर आम व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
👇👇
कलेक्टर ने कहा कि आजकल सड़क हादसे स्वयं की लापरवाही के कारण हो रहे हैं, गलत दिशा में वाहन चलाने, रोड पर कहीं भी गाड़ी खड़ी कर देने, अतिक्रमण और अन्य कारणों से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। दुर्घटना रहित सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है, तब ही इन घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को पहचानना और उसका अध्ययन करना, ब्लेक स्पॉट तथा सुधार से संबंधित कार्य करने, रोड़ पर पशुओं को छोड़ने वाले पशु मालिक के खिलाफ जुर्माना करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों को “हमारा शाजापुर-स्वच्छ शाजापुर” अभियान अंतर्गत स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया।
#collectorshajapur #meetings #trending #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |