पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘बच्चों की दुश्मन’, युवाओं का भविष्य तबाह करना चाहती है

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी घोषणापत्र में सत्ता में आने पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को खारिज करने के वादे को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और उसे ‘बच्चों की दुश्मन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह युवाओं का भविष्य को तबाह करना चाहती है। आगामी 10 मई को राज्य विधानसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान से पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो बगैर कमीशन के एक भी रक्षा सौदा नहीं होता था जबकि आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार देश में ही रक्षा उत्पादन पर जोर दे रही है और सेना को सशक्त कर रही है।

मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने वाली आधुनिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की और इसे तैयार करने वाली टीम का नेतृत्व देश के महान वैज्ञानिकों में से एक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन ने किया जिनकी कर्मभूमि कर्नाटक रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सबसे बड़ा फायदा देश के प्रादेशिक भाषाओं में पढ़ाई का है ताकि गांव का बच्चा अपनी मातृभाषा में जहां तक पढ़ाई करना चाहे, वह कर सके।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब कांग्रेस ने लिखित घोषणा की है कि वह सत्ता में आई तो यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति को रोक देगी।” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस गांव के बच्चों की दुश्मन बन गई है। ऐसे कांग्रेस को सजा देने का यह चुनाव है। कांग्रेस आधुनिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर रोक लगाकर कर्नाटक के युवाओं के भविष्य को ताला लगाना लगाना चाहती है, उन्हें तबाह करना चाहती है।” अपने भाषण की शुरुआत और उसका समापन ‘जय बजरंग बली’ के नारे से करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस को तो अब ‘जय बजरंग बली’ बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है।

कांग्रेस तुष्टिकरण की गुलाम हो चुकी

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस तुष्टिकरण की गुलाम हो चुकी है। कांग्रेस अपनी वोट बैंक की राजनीति की गुलाम हो चुकी है। ऐसी कांग्रेस कर्नाटक का कभी भी भला नहीं कर सकती है।” रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार के पुराने मामलों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह क्षेत्र ऐसा ‘क्लब’ रहा है, जहां ‘मामा, चाचा, संगे संबंधी सब मिलकर देश को लूट सकते हैं’। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की 85 प्रतिशत वाली कमीशन सरकार ही थी जिसने हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को बर्बाद कर दिया था।

लड़ाकू विमान राफेल से जुड़े विवाद की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि चार-पांच साल पहले कांग्रेस के नेताओं ने एचएएल को क्या-क्या झूठ नहीं फैलाया था और इसके कर्मचारियों को भड़काने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘वह भी उस समय जब सीमा पर हमारी सेना तैनात थी। इस चुनाव में कांग्रेस के नेताओं के मुंह से एचएएल का नाम नहीं निकला है क्योंकि एचएएल को सबसे ज्यादा हाल के वर्षों में हुआ है।” उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘‘पहले फायदा नहीं होता था तो माल चोरी कहां होता था? मोदी आते ही फायदा होने लगा तो कारण साफ हैं।”

हर उम्मीदवार कांग्रेस का ही उम्मीदवार

मोदी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में जनता दल सेक्युलर का हर उम्मीदवार कांग्रेस का ही उम्मीदवार है और जद (एस) को दिया गया हर वोट कर्नाटक में निवेश को रोकेगा। उन्होंने दावा किया पिछले नौ वर्षों में गांव और गरीब के लिए, किसान और नौजवान के लिए जितना काम हुआ है, उतना पिछले सात दशकों में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस-जद (एस) का ट्रैक रिकॉर्ड है कि उनके शासन में सबसे ज्यादा लूट गांव के हक के पैसे की होती है। लेकिन जब भाजपा सरकार में होती है तो गांव और गरीब तेज गति से आगे बढ़ता है।” रैली स्थल पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने एक रोड शो भी किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |