इस वजह से देश के लोग अघोषित आपातकाल महसूस कर रहे: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक चुनाव देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने के लिहाज से अहम है। उन्होंने कहा कि देश के लोग अघोषित आपातकाल को महसूस कर रहे हैं। पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए यहां आए चव्हाण ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में संवैधानिक निकायों को स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे अघोषित आपातकाल के हालात बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव ना केवल राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने की रक्षा के लिए पहला कदम भी है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक निर्णायक चुनाव होगा जो इस देश में लोकतंत्र के भाग्य का फैसला करेगा। चव्हाण ने आरोप लगाया कि राज्य में एक भ्रष्ट ‘डबल इंजन’ सरकार काम कर रही है, जहां एक मुख्यमंत्री ने ‘भ्रष्टाचार के आरोपों पर इस्तीफा दे दिया’, जबकि दूसरे को हर परियोजना पर ‘40 प्रतिशत कमीशन शुल्क’ लेने के आरोप का सामना करना पड़ रहा है।

डबल इंजन सरकार से आशय केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार से है। चव्हाण ने कहा कि यहां तक कि भाजपा विधायक आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए 2500 करोड़ रुपये निर्धारित कर दिये गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, ‘‘भाजपा को जनता ने पिछली बार नकार दिया था, लेकिन उसने खरीद-फरोख्त और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से सत्ता चुरा ली।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |