कांग्रेस ने जलाया पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला, भारत मे आने का किया विरोध

इंदौर: कांग्रेस ने इंदौर में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का पुतला दहन किया। कांग्रेस पाकिस्तानी विदेश मंत्री का भारत में आने का विरोध कर रहे हैं। इंदौर शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि भारत के सबसे बड़े दुश्मन हजारों मां के लालों को शहीद करने वाले, हजारों बच्चों के सिर पर से पिता का साया हटाने वाले, ऐसे दुश्मन देश पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का दौरा एससीओ की मीटिंग में भारत में आने से देश के 140 करोड़ देश वासियों के मन में बड़ी पीड़ा है। हमारे सैनिक जो सीमा पर हमारे देश की रक्षा करते हैं। उनके सैनिक परिवार भी मन ही मन ऐसे दुश्मन देश के विदेश मंत्री के भारत आने से दुखी होंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र सरकार और मोदी सरकार दुश्मनों को लाल आंखें दिखाने और 56 इंच का सीना दिखाने की बात करती है। दूसरी ओर पाकिस्तान जैसे देश के विदेश मंत्री को भारत में आमंत्रित करती है। कांग्रेस पार्टी ने आज इसी के विरोध में बिलावल भुट्टो जरदारी के पुतले को जलाया। भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष किया और केंद्र सरकार, भाजपा सरकार हाय हाय के नारे लगाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |