मुरैना में गोबर से शुरू विवाद गोलियों तक पहुंचा, पान सिं​ह तोमर के गांव में गूंजी गोलियां, परिवार के 6 लोगों की मौत

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज खूनी खेल की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस खूनी खेल में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव की दो परिवारों के बीच पिछले 10 साल से आपसी रंजिश चल रही थी जिसके चलते आज सुबह इन दोनों परिवारों के बीच जमकर फायरिंग हुई और इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के तीन पुरुष और 3 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है। वही इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है, साथ ही पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है, मौके पर मौजूद मुरैना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया ने बताया है कि प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा है कि साल 2013 में गांव में रहने एक पक्ष गजेंद्र सिंह के लड़के वीरेंद्र और दूसरे पक्ष के धीर सिंह के बच्चों के बीच जमीन पर गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे दूसरे पक्ष धीर सिंह के दो लोगो की मौत हुई थी। उसके बाद यह मामला न्यायालय में चल रहा था। उसके बाद पहलें पक्ष के आरोपी गजेंद्र सिंह के परिवार के सदस्यों को जेल हुई और कुछ परिवार के सदस्य गांव छोड़कर अलग अलग जगह रहने लगे। लेकिन बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही दोनों परिवारों के बीच राजीनामा हुआ।

2013 की घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ।बताया जा रहा है कि गजेंद्र सिंह का परिवार गांव में रहने के लिए आज अपने परिवार के साथ पहुंचा था,अपने घर का जैसे ही दरवाजा खोला तो उसके बाद धीर सिंह के परिवार वालों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया।जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।वही उप पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है और तलाश कर रही है।

इस खूनी हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया है इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रही है कुछ लोग बंदूक और लाठी लेकर सड़क पर खड़े हैं और इन सबके बीच ताबड़तोड़ गोलियां चल रही है और यह गोलियां लोगों को मौत के घाट उतार दी हुई नजर आ रही है। इस घटना में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्य प्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह, संजू पुत्र गजेंद्र सिंह की मौत हो गई हैं।घायलों में विनोद सिंह पुत्र सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह शामिल है।

इस खूनी हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया है इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रही है कुछ लोग बंदूक और लाठी लेकर सड़क पर खड़े हैं और इन सबके बीच ताबड़तोड़ गोलियां चल रही है और यह गोलियां लोगों को मौत के घाट उतार दी हुई नजर आ रही है। इस घटना में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्य प्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह, संजू पुत्र गजेंद्र सिंह की मौत हो गई हैं।घायलों में विनोद सिंह पुत्र सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह शामिल है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |