यहाँ आल्टो कार के ऊपर ही पलट गया भारी-भरकम टैंकर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, इस वजह से हुआ हादसा

जयपुर: राजधानी जयपुर के दूदू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा ट्रेलर का टायर फटने से होना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर अल्टो कार पर गिर गया।

हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में एक बाइक के भी चपेट में आने की जानकारी सामने आ रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। हादसा रामनगर के निकट होना बताया जा रहा है। अल्टो कार अजमेर से आ रही थी।

 मरने वालों में हसीना (35) पत्नी हनीफ, इसराइल (20) पुत्र हनीफ, आरती सालासर जाना (20) पत्नी इसराइल, मुराद (12), रोहिना (8) पुत्री हनीफ, शकील (23) पुत्र तौफीक और सोनू (14) पुत्र सलीम की मौत हो गई हियँ। जानकारी के अनुसार सभी अजमेर जियारत के लिए रवाना हुए थे। लेकिन दूदू के पास उनकी कार भीषण हादसे का शिकार ही गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |