‘The Kerala Story’ को लेकर सियासी बवाल, हिंदू संगठन ने किया मुफ्त में फिल्म दिखाने का ऐलान

भोपाल: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए CM शिवराज को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने इसे चुनावी हथकंडा बताया है। वहीं, एक हिंदू संगठन ने मुफ्त में फिल्म दिखाने का ऐलान किया है।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के रिलीज से पहले ही मध्यप्रदेश की राजनीति में गरमाहट शुरू हो गई है। BJP की ओर से फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है। प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। कांग्रेस का आरोप है कि BJP धर्म के आधार पर समाज को बांटकर चुनाव लड़ना चाहती है।

हिंदू संगठनों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। संस्कृति बचाओ मंच ने कांग्रेस के फिल्म का विरोध करने पर मुफ्त में फिल्म दिखाने का ऐलान किया है। वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्रैक्स फ्री करने को लेकर कोई भी प्रस्ताव नहीं आने की बात कही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |