रिकार्ड एक दिन में नहीं, लेकिन एक दिन जरूर बनता है: राज्यमंत्री परमार – गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुआ जिले का नाम, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

शाजापुर। रिकार्ड एक दिन में नहंी बनते हैं, लेकिन एक दिन जरूर बनते हैं। बस जरूरी है सच्ची लगन और तय किए गए लक्ष्य प्राप्ति के लिए बनाए गए रास्ते पर दृढ़ता से चलने की। आज जिले का नाम रक्तदान के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है जो हमारे जिला प्रशासन और सभी सहयोगी दलों की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने शहीद दिवस पर रक्तदान का वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया।
यह बात शिक्षा मंत्री व शुजालपुर विधायक इंदरसिंह परमार ने शनिवार को नगर पालिका के पं. दीनदयाल उपाध्याय कक्ष में आयोजित रक्तदाताओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पहले के समय लोग रक्तदान को सही नहीं मानते थे और यदि उनके किसी अपने वाले को रक्त की आवश्यकता होती तो वे उन्हें अस्पताल में छोड़कर चले जाते थे, लेकिन आज समय बदल गया है और लोग जागरूक हुए हैं और गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोगों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता दिखाकर जिले का नाम रक्तदान के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया है। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि प्रेस क्लब की पूरी टीम ने रक्तदान केा अभियान के रूप में लिया और धरातल पर मेहनत कर सर्वाधिक रक्तदान के मामले में अव्वल रहे। अध्यक्ष श्री चौहान के नेतृत्व में उनकी टीम ने जो सहयोग दिया वह सराहनीय है।
प्रेस क्लब ने रचा था इतिहास, मंत्री परमार ने की सराहना
शहीद दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में प्रेस क्लब शाजापुर ने प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी इतिहास रच दिया था और 378 यूनिट रक्तदान करवाकर जिला प्रशासन की सूची में सबसे ऊपर अपना नाम दर्ज करवाया था। जिसके चलते शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान और उनकी टीम को मंत्री इंदरसिंह परमार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के इंडिया हेड आलोक सिंह, कलेक्टर दिनेश जैन, पूर्व विधायक अरूण भीमावद, पुरूषोत्त चंद्रवंशी, सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद रक्तदान में सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं को भी मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक शिवपालसिंह चौहान, मनोज पुरोहित, मनोज नारेलिया, राजेश नागर, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष मंगल नाहर, सहसचिव पं. गोविंद शर्मा, पवन चौहान, नीलेश पटेल, सुमित भावसार, विनोद पटेल, अजय शर्मा, अश्विन पटेल, प्रवक्ता मनीष सोनी, रोहित विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |