शाजापुर कलेक्ट्रेट में अत्याचार निवारण समिति की प्रथम त्रेमास की बैठक संपन्न

शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की वर्ष 2023 के प्रथम त्रैमास की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अजाक डीएसपी श्री केके शर्मा, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्रीमती मीना मण्डलोई, अशासकीय सदस्य श्री महेश हाड़ा एवं श्री विक्रम मालवीय उपस्थित थे।

बैठक में वर्ष 2016 के पूर्व के प्रकरणों की बैंक में जमा राशि को वापस लेने के संबंध में चर्चा हुई। कलेक्टर ने राहत राशि वितरण के संबंध में पीड़ितों को क्रमानुसार राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही शिकायत दर्ज कराने आने वाले पीड़ितों को यात्रा भत्ता, मजदूरी की प्रतिपूर्ति, भोजन व्यय आदि की राशि देने के लिए अजाक थाने को राशि प्रदान करने के निर्देश दिये। राशि वितरण में किसी तरह की अनियमितता न हो, इसके लिए पीड़ितों को समक्ष में राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये।

इस मौके पर अशासकीय सदस्य श्री हाड़ा एवं श्री मालवीय ने सुझाव दिया कि अस्पर्श्यता निवारण शिविर उन्हीं गांवों में लगाया जाए, जहां कि अनुसूचित जाति की शतप्रतिशत आबादी हो।
#collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |