शाजापुर एसपी ने डीजीपी से की चर्चा,जिले की क़ानून व्यवस्था अपराधो की स्तिथि बताई, देखें वीडियो

शहज़ाद खान)- भोपाल पुलिस मुख्यालय से गुरुवार को कानून व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जिले वार हुई हुई। इसमे शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एडिशनल एसपी टी एस बघेल भी कलेक्ट्रट के वीसी रूम से जुड़े। इस वीसी के जरिए मध्यप्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना ने सभी पुलिस कमिश्नर,आईजी, डीआईजी,एसपी व एएसपी से उनके क्षेत्र में क्या चल रहा है, अपराधो की स्तिथि क्या है के बारे जानकारी ली इस दौरान डीजीपी श्री सकसेना ने अपराधों की समीक्षा कर निर्देश देते हुए कहा कि छोटी – छोटी घटनाओं पर संज्ञान ले त्वरित कार्यवाही करें और उन्हें रोके । उन्होंने निर्देश दिए कि अपने-अपने जिले के ऐसे थाने जहां सबसे ज्यादा अपराध होते है। उन थानों में सप्ताह में दो या तीन दिन जाकर समीक्षा करें और अपराध नियंत्रण की कारगर रणनीति तैयार करें।
चर्चा की वीडियो देखें👇👇

साथ ही अपने-अपने क्षेत्रो में सूचना तंत्र को और मजबूत करें और सूचनाएं मिलने पर तत्काल प्रतिक्रिया देकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दें। हर हाल में अपराधियों पर नकेल कसने के साथ लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिए। इस दौरान एसपी यशपालसिंह राजपूत ने शाजापुर जिले की कानून व्यवस्था थानों के अपराध आदि के बारे में विस्तृत रूप स्व जानकारी दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |