राजधानी में एक ही दिन में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत, नए मरीजों के आंकड़ों ने सबको डराया

नयी दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,040 नये मामले सामने आये और इसके कारण सात लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 21.16 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,36,196 हो गई और सात मरीजों की मौत हो जाने के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,613 हो गई है।

सात में से तीन मौतों में कोविड-19 मौत का प्राथमिक कारण नहीं था, जबकि दो मरीजों में संक्रमण का पता आकस्मिक चला। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,708 हो गयी है, जिनमें से 3,384 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान 4,915 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |