साइबर युद्ध से निपटने के लिए सेना ने बनाई साइबर विंग, कई और बातों पर भी हुआ अहम फैसला

साइबर और प्रौद्योगिकी आधारित चुनौतियों से निपटने तथा अत्याधुनिक संचार प्रणाली की बढ़ती जरुरत तथा उसे सुरक्षित रखने के लिए सेना ने जल्द से जल्द कमान साइबर आपरेशन और स्पोर्ट विंग (CCOSW) संचालित करने का निर्णय लिया है। सेना की ओर से गुरुवार को जारी वक्तव्य में कहा गया है कि शीर्ष कमांडरों के हाल ही में संपन्न हुए सम्मेलन में सेना को हर पहलू से मजबूत तथा अत्याधुनिक बनाने के लिए सामरिक, प्रशिक्षण, मानव जन संसाधन और प्रशासनिक दृष्टि से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सम्मेलन में शीर्ष कमांडरों ने मौजूदा तथा उभरती सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और सेना की संचालन तैयारियों की समीक्षा की।

सम्मेलन में सेना में किए जा रहे सुधारों, फोर्स स्ट्रक्चरिंग, आधुनिकीकरण, प्रौद्योगिकी और तीनों सेनाओं के एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा सेना में सुधारों की दिशा में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना अग्निपथ पर भी सभी पहलुओं से गहन चर्चा की गई। बातचीत के दौरान यह महसूस किया गया कि साइबर आधारित तथा प्रौद्योगिकी आधारित चुनौतियों को देखते हुए तथा अत्याधुनिक संचार प्रणाली की जरूरत तथा उसकी सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द से कमान साइबर आपरेशन और स्पोर्ट विंग (CCOSW) संचालित किए जाने की जरूरत है।

इसके अलावा सेना को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और उपकरणों से लैस करने के लिए मुख्य निदेशालय तथा ‘टेस्ट बेड फार्मेशन’ चिन्हित करने का भी निर्णय लिया गया। तकनीकी क्षेत्र में अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए तकनीकी एंट्री के जरिए भर्ती किए जाने वाले अधिकारियों के मौजूदा भर्ती मॉडल में अगले साल जनवरी से बदलाव करने का भी निर्णय लिया गया। सिमुलेटर से प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस साल 791 करोड़ रुपए की लागत से 435 सिमुलेटर खरीदने का भी निर्णय लिया गया। शहीद सैनिकों के विशेष बच्चों के कल्याण की दिशा में भी कदम उठाते हुए सेना बीमा कोष से उनके गुजारा भत्ते को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |