बेटी पर लगातार भौंक रहा था Pitbull Dog, शख्स ने तोड़ दिया पूरा जबड़ा, इलाज में लगे 70 हजार रूपए

एक तरफ जहां शहरों में अवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है वहीं पिछले कुछ महीनों से पिटबुल कुत्ते के भी कई खौफनाक मामले सामने आए। इस बीच यूपी के गाजियाबाद में सोमवार शाम को एक नया मामला देखने को मिला।

दरअसल, एक पड़ोसी ने पिटबुल डॉग को इतनी बुरी तरह मारा कि उसका जबड़ा तक टूट गया शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पिटबुल डाॅग उनकी बेटी पर भौंकता था।  शख्स ने इतना मारा कि पिटबुल डॉग के 8 दांत भी टूट गए।

 गाजियाबाद में  देवेंद्र नाम के एक शख्स के घर में एक साल का पिटबुल डॉग रहता है जिसका नाम मोती है। उसके पड़ोस में नोमान और इमरान रहते हैं जो सोमवार की शाम को मोटा डंडा लेकर देवेंद्र के घर घुसे और खाट पर लेटे मोती पर एक के बाद डंडे से वार कर दिए और उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

वहीं, देवेंद्र की परिवार की महिलाओं ने इमरान और नोमान को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक मोती की हालत खराब कर दी थी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में केस दर्ज कराया और  वहीं, अपनी रिपोर्ट में हमला करने वालों ने कहा था कि पिटबुल उनकी बेटी पर भौंकता था इसलिए मारा।  वहीं, देवेंद्र की पत्नी रानी का कहना है कि उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा है, पड़ोसी की बेटी निर्माण सामग्री से खेल रही थी इसलिए  मोती (पिटबुल) उन पर भौंकने लगा था।  वहीं, मोती को इलाज के लिए नोएडा में हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल डिस्पेंसरी लेजाया गया जहां  इलाज में 70 हजार रुपए लग चुके हैं। सर्जरी के दौरान उसके जबड़े में प्लेट लगाई गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |