अतीक के दोनों बेटों की बढ़ी मुश्किलें, 16 साल पूराने मामले में बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने दर्ज कराई FIR

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे अली और उमर की मुश्किलें बढ़ गई है। अतीक के करीबी बिल्डर  मोहम्मद मुस्लिम ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह FIR उसने प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में रंगदारी वसूलने के लिए बंधक बनाने जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज कराई है। दरअसल, पहले भी अतीक के दोनों बेटों अली और उमर के साथ आधा दर्जन लोगों पर FIR दर्ज है।

बता दें कि, उमर अतीक अहमद का सबसे बड़ा बेटा है। बिल्डर से रंगदारी मांगने के आरोप में अभी वह जेल में बंद है। उमर का नाम अब उमेश पाल मर्डर केस में सामने आ रहा । बताया जा रहा है कि असद ने उससे जेल में मिलकर उमेश पाल की हत्या की साजिश की पूरी जानकारी दी थी। उमर और अली पर पहले भी आधा दर्जन मामले दर्ज है। अब अतीक के करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने उसके दोनों बेटों पर FIR दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया गया है कि, 2007 में धूमनगंज के देवघाट स्थित पैतृक जमीन न देने पर आरोपियों ने अगवा कर अतीक के चकिया स्थित कार्यालय पर ले जाकर मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

मोहम्मद मुस्लिम ने उमर और अली के खिलाफ प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में FIR दर्ज कराई। उसने अपनी तहरीर में बताया कि, “देवघाट में उसकी पैतृकजमीन है। वर्तमान कीमत 15 करोड़ रुपए है। अतीक की मंशा थी कि मैं यह जमीन उनके नाम कर दूं। जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। डर के मारे मैं 2007 में लखनऊ जाकर रहने लगा। किसी काम से जब प्रयागराज अपने घर जा रहा था तभी अतीक के लड़के अली, उमर, असाद कालिया, अजय, एहतेशाम और नुसरत ने मुझे गाड़ी से खींच लिया। गाली देते हुए चकिया स्थित कार्यालय ले गए और मारा-पीटा। मना करने पर कनपटी पर पिस्टल सटा दी और जान से मारने की धमकी दी। मामला 2007 का है।”मोहम्मद मुस्लिम ने पुलिस को बताया कि वह अतीक के डर के मारे अभी तक चुप था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |