शरद पवार के अडानी से रिश्तों पर सवाल पूछिए?, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की राहुल गांधी को चुनौती

अडाणी मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर वार करता रहता है। एक ओर जहां कांग्रेस अडानी समूह को लेकर पीएम की चुप्पी पर निशाना साध रही थी। वहीं अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ ट्वीट करने की चुनौती दी है। असम के मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार और गौतम अडानी के बीच हुई मुलाकात के बात यह मांग की है।

‘क्या राहुल गांधी में हिम्मत है…’
असम के सीएम सरमा ने एक टीवी चैनल को द‍िए इंटरव्‍यू में कहा, “राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि हम अदाणी के दोस्त हैं। मैं उन्हें जानता भी नहीं हूं। पूर्वोत्तर के लोगों को अदाणी, अंबानी, टाटा तक पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। जो भी हो… हम वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, क्या राहुल गांधी में हिम्मत है।” मैं चुनौती देता हूं, शरद पवार के खिलाफ ट्वीट करने के लिए? यह पूछने के लिए कि अदाणी के साथ पवारजी का क्या संबंध है? तो यह सुविधा की राजनीति है।”

पवार और अडानी की बैठक पर क्यों नहीं बोलते राहुल गांधी 
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा राहुल गांधी बीजेपी और अडानी पर आए दिन कुछ न कुछ ट्वीट करते हैं, लेकिन जब गौतम अडानी शरद पवार के घर जाते हैं और दो से तीन घंटे बिताते हैं, क्यों राहुल रोज लोगों को गुमराह करते हैं। मुझे शरद पवार के अडानी जी से मिलने में कोई समस्या नहीं है।

राहुल गांधी ने हाल ही के एक ट्वीट में हिमंत बिस्वा सरमा, गुलाम नबी आजाद सहित कुछ पूर्व कांग्रेसियों के नाम का ज‍िक्र कि‍या और उन्हें अदाणी से जोड़ते हुए लिखा, “वे सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए वे हर रोज गुमराह करते हैं।” हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी।

अडानी की शरद पवार के साथ बैठक 
उद्योगपति गौतम अडानी ने 20 अप्रैल को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। अडानी की पवार से यह मुलाकात मुंबई में उनके आवास पर हुई। सूत्रों ने कहा कि मुलाकात सुबह दक्षिण मुंबई में स्थित पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ में हुई, जो लगभग दो घंटे तक चली। पवार ने इस महीने की शुरुआत में अडाणी समूह का बचाव किया था और उसके बारे में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की आलोचना की थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |