The Kerala Story: लव जिहाद में फंसाकर बनाया ISIS आतंकी…रूह कंपा देगी 32 हजार लड़कियों की दर्दनाक कहानी

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की आने वाली फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा लीड रोल में हैं, जो हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन का रोल प्ले कर रही हैं। जिनके बाद में फातिमा बनने के सफर को दिखाया गया है।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि शालिनी उन्नीकृष्णनन एक नर्स बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थी। लेकिन अब वो फातिमा बा और एक ISIS टेरर बन गई है, जो अफगानिस्तान जेल में बंद है। उसकी तरह ही 32000 लड़कियां इसकी शिकार हुई हैं। सभी को किडनैप कर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आतंकवाद की आग में झोंकी गईं लड़कियां

शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है और इसके जरिए राज्य के  ISIS कनेक्शन का पर्दाफाश करने की एक शानदार कोशिश की गई है। शालिनी को फातिमा बनाया गया, उसका निकाह कराया और फिर इसके बाद झोंक दिया आतंकवाद की आग में। यह सिर्फ शालिनी की कहानी नहीं है, बल्कि केरल राज्य की हजारों लड़कियों की कहानी है।

ट्रेलर में 2006 से लेकर 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे वी एस अचुतानंदन के एक कथित बयान का भी हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया कि अगले 20 वर्षों में केरल इस्लामिक स्टेट बन जाएगा। धर्मांतरण सिर्फ हिंदू लड़कियों का ही नहीं, बल्कि ईसाई लड़कियों का भी कराया गया और अंजाम सभी का एक हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |