राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री के ‘सीरियस उम्मीदवार’, सत्यपाल मलिक बोले- उनके भाग्य में होगा तो जरूर पीएम बनेंगे

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री पद का ”सीरियस उम्मीदवार” बताते हुए कहा कि अगर उनके भाग्य में है तो वह प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे। मलिक ने यह भी कहा कि उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले का मुद्दा, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दिन भी उठाया था और बाद में भी उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह किसानों का मुद्दा भी उन्होंने समय समय पर उठाया है। उल्लेखनीय है कि मलिक ने हाल ही में एक साक्षात्कार में पुलवामा हमले के बारे में कहा था कि यह केंद्र सरकार की विफलता थी। उनके (मलिक के) इस बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सवाल किया था कि जब मलिक राज्यपाल थे तब उन्होंने कुछ क्यों नहीं कहा था?

मैंने तब भी पुलवामा मुद्दे को उठाया था
सीकर के दौरे पर आए मलिक ने सोमवार को कहा ‘‘मैंने तब भी पुलवामा मुद्दे को उठाया था…. उसी दिन, अगले दिन और फिर बाद में भी कई बार उठाया था। जब मैं राज्यपाल था तब भी मैंने किसानों का मुद्दा उठाया था… । यह कहना गलत है कि जब मैं पद से हट गया तब मैंने यह उठाया।” पुलवामा जिले के अवन्तीपोरा में 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए थे।

उनके भाग्य में होगा तो (प्रधानमंत्री) अवश्य बन जायेंगे
मलिक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में पूछने पर सोमवार को संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं उनके बारे में कैसे टिप्पणी कर सकता हूं। वह प्रधानमंत्री पद के ‘सीरियस उम्मीदवार’ हैं और उनके भाग्य में होगा तो (प्रधानमंत्री) अवश्य बन जायेंगे।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर कुछ नहीं बोला है जिससे उन्हें नुकसान होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पुलवामा मुद्दे पर भी बोलना चाहिए और अगर कोई जांच हुई है तो कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा के लिए कठिन है मौजूदा परिस्थितियां
सीकर में सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में सत्यपाल मलिक ने कहा ‘‘मौजूदा परिस्थितियां उनके (भाजपा) लिये कठिन है। उनको कुछ चीजों को करना पड़ेगा। एक तो अडाणी वाले मामले में प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिया है…. संसद में वह बोले लेकिन अडाणी वाले मामले पर कुछ नहीं कहा। उस पर अगर वह नहीं बोलेंगे तो नुकसान हो जायेगा। और पुलवामा मुद्दे पर भी उनको स्पष्टीकरण देना चाहिए। अगर कोई जांच हुई है तो कार्यवाही करनी चाहिए।”

मोदी जी कहीं नहीं होंगे,  उसी में हार जायेंगे
मलिक ने कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करता है तो मोदी कहीं नहीं होंगे क्योंकि जनता ही (जीत और हार का) फैसला करती है। उन्होंने कहा कि ‘‘विपक्ष को सिर्फ इतना करना है कि एक उम्मीदवार के मुकाबले एक उम्मीदवार खड़ा कर दो…. मोदी जी कहीं नहीं होंगे… उसी में हार जायेंगे।” राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, इस संदर्भ में मलिक ने कहा कि अगर भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में वसुंधरा राजे को पेश करती है, तो भाजपा की जीत की संभावना अधिक होगी। उन्होंने कहा ‘‘वसुंधरा राजे अगर उम्मीदवार हों तो भाजपा की जीत के अवसर अधिक हैं अन्यथा भाजपा के लिए कोई उम्मीद नहीं है।”

राहुल गांधी पर कही ये बात 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहराए जाने संबंधी सवाल पर मलिक ने कहा कि राहुल गांधी को सदन में बोलने और अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाना चाहिए था। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं पार्टी के अच्छे भविष्य की कामना करता हूं, लेकिन इस राजनीति और चुनाव में, पता नहीं क्या होगा? मौजूदा स्थिति उनके लिए कठिन है, उन्हें कुछ चीजें करनी होगी।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |