बेलगाम ट्राले का तांडव, एक साथ 5 घरों को किया तबाह, मंजर देख मची चीख पुकार

इंदौर: इंदौर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, कहर भी ऐसा जिसे देख हर किसी का कलेजा बाहर को आ जाए। घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र के नेमावर रोड की है। जहां बेलगाम ट्राले ने टक्कर मारते हुए एक के बाद एक 5 घरों को तबाह कर दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, नेमावर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला एक के बाद एक घर को तोड़ते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्राले और घर के मलबे के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद ट्राला चालक ट्राला वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |