MP में NIA की छापेमारी ! खंडवा SP बोले- ऐसी कोई जानकारी नहीं, गृहमंत्री ने भी कही बड़ी बात

खंडवा : मंगलवार को मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में NIA कार्रवाई की खबर आई। खबर मिली कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के 17 ठिकानों पर छापामारी की हैं। खबर तो ये भी थी कि प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कनेक्शन की जांच करने के लिए यह छापेमारी की गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को PFI के कुछ सदस्यों की तलाश है। यह छापेमारी उत्तरप्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में भी की गई है। वहीं मध्य प्रदेश के खंडवा में थी एनआईए के छाते की जानकारी मिली थी लेकिन खंडवा एसपी ने इस बात का खंडन किया

मिली जानकारी के अनुसार  बिहार के फुलवारी शरीफ में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। बिहार में पीएफआई  एक्टिव पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहार में सबसे अधिक 12 स्थान पर कार्रवाई की गई हैं। इसके अलावा उत्तरप्रदेश में दो, पंजाब और गोवा में एक-एक शहर में भी छापेमारी की सूचना है।  इधर खबर मिली कि मध्यप्रदेश के खंडवा में भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की है। जिसकी चर्चा सुबह से ही होने लगी। लेकिन खंडवा पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने साफ किया कि सामान्य तौर पर जब इस तरह की कार्रवाई होती है तो लोकल पुलिस से संपर्क किया जाता है। अब तक हमारे पास कोई इनपुट नहीं है। हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। अधिकृत तौर पर हम कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। वहीं प्रदेश में प्रतिबंधित संगठन PFI पर NIA की कार्यवाही होना को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मेरी जानकारी में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ये है मामला

बिहार के फुलवारी शरीफ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ इलायची और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के आरोप लगे है। दरअसल 12 जुलाई 2022 को फुलवारी शरीफ पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसके 10 दिन बाद एनआईए ने फिर से मामला दर्ज किया और जांच अपने हाथ में ले ली। इस मामले में पीएफआई से जुड़े सदस्यों पर गैरकानूनी व देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। यह लोग पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में जुटे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |