UP Board High School की परीक्षा में लड़कियों ने फिर से बाजी मारी, हाईस्कूल की परीक्षा में 93.43 प्रतिशत इंटरमीडिएट की परीक्षा में 83 %उत्तीर्ण

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आयोग ने जारी कर दिया है। बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में लड़कियों ने फिर से बाजी मारी, हाई स्कूल की परीक्षा में 93.43 प्रतिशत लड़कियां और 86.64 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि वहीं  इंटरमीडिएट की परीक्षा में 83 फीसदी लड़कियां और 69.34 फीसदी लड़के उत्तीर्ण हुए है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएमएसपी.ईडीयू.इन और एनआईसी की वेबसाइट यूपी रिजल्ट.एनआईसी.इन पर एक साथ देखे जा सकते है। या सरकारी रिजल्ट पर देख सकते हैं

गौरतलब है कि इस साल यूपी बोडर् की परीक्षा के लिये 58 लाख 85 हजार 745 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें हाईस्कूल परीक्षा के लिये 31 लाख 16 हजार 787 और इंटरमीडियेट के लिये 27 लाख 69 हजार 258 परीक्षार्थी शामिल थे। हालांकि इनमें से चार लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा या तो बीच में छोड़ दी अथवा वह परीक्षा में शामिल नहीं हुये।

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि इस बार तय समय से एक दिन पहले 31 मार्च को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। हाई स्कूल की लगभग 1.86 करोड़ और इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़ कॉपियों को मिलाकर कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन हुआ है। कापियों के मूल्यांकन के 143933 परीक्षक लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि इस बार  परीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। प्रदेश भर में बनाए गए 8753 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि बगैर पेपर आउट, गलत पेपर ओपनिंग और नकलविहीन परीक्षा को उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्पन्न कराई है। हाईस्कूल में 208953 और इंटरमीडिएट में 222618 को मिलाकर  431571 परीक्षार्थियों ने इस बार परीक्षा को छोड़ दिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |