दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट करया गया। वहीं डाॅक्टरों की टीम उनके स्वास्थ की जांच कर रही है।
उधर, मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद है। उन्हें सीबीआई और ईडी दोनों की पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में ले लिया गया था जिसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई थी।
सीबीआई का कहना है कि सिसोदिया शराब नीति घोटाले में शामिल है। वहीं सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी सीबीआई की तलवार लटकी दिखाई दे रही है। हाल ही में उन्हें समन जारी किया गया था जिसके बाद उनसे करीब 9 घंटे तक सवाल-जवाब पूछे गए थे। हालांकि इस पूरे मामले में जांच जारी है।