मता के बाद अखिलेश यादव से मिले नीतीश कुमार, बोले- सबको एकजुट कर रहा हूं, मुझे कुछ नहीं चाहिए

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि अगले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने के लिए अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के इतिहास को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा कोई कल्याणकारी कार्य नहीं किया जा रहा है, और वह केवल “प्रचार-प्रसार” पर निर्भर है।

नीतीश कुमार सोमवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव भी थे। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है और भाजपा सरकार को अविलंब हटाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री दिन में पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |