फटाफट निपटा लें बैंक से जुड़े काम, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, लेकिन ये सुविधा रहेगी जारी

 सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि अप्रैल की तरह मई में भी 12 दिन बैंक बंद रहने वाले है, इससे आपके चेक बुक पास बुक समेत सभी बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है। हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, मई 2023 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन 12 छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार व रविवार भी शामिल हैं।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

 1 मई दिन सोमवार को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है,इसलिए केवल महाराष्ट्र में ही बैंक छुट्टी रहने वाली है।

– 5 मई को बुद्ध पुर्णिमा के चलते अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, मिजोरम, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

– May Bank Holidays 2023: 9 मई को गुरू रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

– 16 मई को सिक्किम का राज्य दिवस है,इसलिए सिर्फ सिक्किम में ही बैंक बंद रहेंगे।

– 22 मई 2023 को सोमवार है,लेकिन महाराणा प्रताप गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।

24 मई को काजी नजरूल इस्लाम जयंती के चलते त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

ये सुविधा रहेगी जारी

 राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। अगर आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई के भी यूज कर सकते हैं। नेट बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |