दर्दनाक! घर के बरामदे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची पर झपटे आवारा कुत्ते, नोच-नोचकर मार डाला

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में दिल दहला देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक डेढ़ साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे नोच-नोच कर मार डाला। परिजनों ने जब देखा तो दौड़कर बच्ची को कुत्तों के चुंगल से बचाया और अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जी.सिंगाडम मंडल के मेट्टवलसा गांव में 18 महीने की बच्ची अपने घर के बरामदे में खेल रही थी तभी एक साथ दर्जन आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े।

बच्ची के रोने आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्तों से बचाया लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में राजाम सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीकाकुलम स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। श्रीकाकुलम में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

इस मामले पर पुलिस ने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे की है, यहां 18 महीने की बच्ची पर उस वक्त आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जब वह घर के सामने खेल रही थी। मां ने जब बच्ची को देखा कि उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया है तो वह दौड़ी। उसने बच्ची को कुत्तों से बचाया और अस्पताल लेकर गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |