केरल: PM मोदी को धमकी देने वाला गिरफ्तार…सुरक्षा में तैनात होंगे 2060 पुलिसकर्मी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीएम मोदी के दौरे से पहले आत्मघाती बम हमले की धमकी वाली चिट्ठी केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पास आई जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर के सेतु रमन ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

सुरक्षा कड़ी

पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कोच्चि दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 2060 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके तहत दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक कंट्रोल भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो में 15,000 और युवम-23 कार्यक्रम में 20,000 लोगों के आने की उम्मीद है। युवम-23 के प्रतिभागी केवल मोबाइल फोन ला सकते हैं।

बता दें कि पीएम मोदी 24 और 25 अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे जहां वो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं पीएम मोदी के दौरे की जानकारी लीक होने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री की केरल यात्रा पर खुफिया रिपोर्ट लीक होना एक गंभीर सुरक्षा चूक है। मुरलीधरण ने कहा कि मीडिया में अतिरिक्त पुलिस महानिदेश (एडीजीपी) की गुप्त रिपोर्ट का लीक होना एक गंभीर विफलता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |