कर्नाटक चुनावः डीके शिवकुमार के सामने भाई डीके सुरेश ने किया नोमिनेशन, सामने आई चौंकाने वाली वजह

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा से कुछ घंटे पहले एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस के सांसद डी के सुरेश ने बृहस्पतिवार को कनकपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जहां से उनके बड़े भाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार पार्टी के उम्मीदवार हैं। शिवकुमार ने 17 अप्रैल को कनकपुरा से अपना नामांकन दाखिल किया था। कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘बेंगलुरु ग्रामीण के सांसद डी के सुरेश ने कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया।”

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार का नामांकन रद्द होने की स्थिति में सुरेश ने बैकअप योजना के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। शिवकुमार 2008 से कनकपुरा सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने शिवकुमार का मुकाबला करने के लिए कनकपुरा से एक वरिष्ठ मंत्री और उसके प्रमुख वोक्कालिगा चेहरे आर अशोक को मैदान में उतारा है। सुरेश कर्नाटक से कांग्रेस के एकमात्र सांसद हैं।

जनता दल (सेक्युलर) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी के खिलाफ रामनगर से उन्हें मैदान में उतारे जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसी भी अटकलें थीं कि कनकपुरा में शिवकुमार के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की भाजपा की योजना के बदले में सुरेश को पद्मनाभनगर सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। शिवकुमार ने भी पहले इस संबंध में संकेत दिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |