‘लोकतंत्र के लिए काला दिन’, राहुल गांधी की अपील खारिज होने पर महबूबा ने साधा भाजपा पर निशाना

गुजरात की एक अदालत द्वारा मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील खारिज कर दिए जाने के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए एक “काला दिन” है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है और वे या तो जेल में हैं या उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

महबूबा ने श्रीनगर से करीब 55 किलोमीटर दूर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकतंत्र की जननी होने पर गर्व करने वाले देश के लोकतांत्रिक इतिहास में आज काला दिन है। राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है, वह दर्शाता है कि भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। वे एकदलीय प्रणाली स्थापित करना चाहते हैं – संविधान को दरकिनार करके ‘भाजपा राष्ट्र’।” पीडीपी नेता सूरत की एक अदालत द्वारा एक आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ राहुल गांधी की अपील खारिज कर दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “न्यायपालिका लोगों की अंतिम उम्मीद है लेकिन इसकी हालिया भूमिका से सवाल पैदा होते हैं।” उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 से जुड़ी याचिकाओं को देखिए, वे कई साल से बिना सुनवाई के लंबित हैं। उन्होंने कहा, “बिल्कीस बानो का मामला लंबित है, पर राहुल गांधी के मामले में तेजी लाई जा रही है।”

महबूबा ने कहा कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा” के बाद राहुल गांधी एक विश्वसनीय चेहरे के रूप में उभरे हैं और ऐसा लगता है कि भाजपा राहुल गांधी की लोकप्रियता से ‘डर’ गई है। उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि लोग ‘वेस्ट इंडिया कंपनी’ के कुशासन के खिलाफ उसी प्रकार उठ खड़े होंगे जिस प्रकार वे 1947 से पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ खड़े हुए थे।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |