शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- सपा पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगी और जीतेगी…भाजपा का करेंगी सफाया
इटावा: उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी और बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि, चुनाव प्रत्याशियों के टिकिट में प्रदेश पार्टी तय कर रही है, सभी जीत के दावे दारो को खड़ा किया है और उन्हें जिताएंगे भी।
बता दें कि, इटावा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी समय-समय पर अधिकारियों व धन के बल पर बेईमानी भी कराती है। इसलिए पार्टी के लोगो को निर्देश दिए है कि, निकाय के चुनाव जीतना बहुत जरूरी है। निकाय चुनाव में हम लोग मिल कर प्रचार भी करेंगे और 2024 में बीजेपी को हटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि, कानून व्यवस्था पूरी तरह से यहां फेल है भ्रष्टाचार बेरोजगारी से भी जनता परेशान है।
शिवपाल यादव ने अतीक अहमद की हत्या पर लो ऐंड ओडर पर सवार उठाया। जंगलराज को लेकर बोले कि, इसे अखिलेश ही करा पाएंगे और जंगड़ना होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी निकाय चुनाव में आरएलडी से तालमेल सही चलरहा है। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल के पुलवामा हमले को लेकर बयान पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, पीएम को प्लेन देना चाहिए था, अगर देते तो पुलवामा में घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि, इसी तरह की घटनाएं करके बीजेपी को तो चुनाव में फायदा उठाना होता है। जब- जब चुनाव आता है तब तक इस तरह की घटनाएं होती हैं और जानबूझ करके कराई जाती है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि, निकाय चुनाव निष्पक्ष हो इसलिए आयोग से बात करेंगे और पुलिस भी अपनी निष्पक्षता से ड्यूटी करें।