Surya Grahan 2023 के दौरान आसमान पर दिखा अद्भुत नजारा, आज बने ये पांच दुर्लभ योग जो बदलेगा लोगों की तकदीर

नई दिल्ली: साल 2023 का पहला ग्रहण आज लग चुका है। साल का सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक चला। इस दौरान कई देशों में अलग ही नजारा देखने को ​मिला। बताया गया कि सबसे पहले सूर्यग्रहण ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में आज सूर्य ग्रहण के तीनों रूप आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार ग्रहण देखने को मिले। वहीं, शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दिन बन रहे शुभ योग कुछ राशि वालों का भाग्‍य चमका देंगे। आज सूर्य ग्रहण के दिन सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति जैसे शुभ योग बन रहे हैं।

आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के मिश्रण को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहते हैं। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण दशकों में एक बार लगता है। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, सिडनी, एक्समाउथ जैसे शहरों से दुर्लभ सूर्य ग्रहण की तस्वीरें सामने आई हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई के शहर एक्समाउथ में एक दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया।

पूर्ण सूर्य ग्रहण क नजारा जितना खूबसूरत एक्समाउथ (Exmouth) के कोरल तट (Coral Coast) से दिखाई दिया, वैसा नजारा और कहीं देखने को नहीं मिला। इसलिए वहां से आई तस्वीरें लोगों का अपनी ओर ध्यान खींच रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्समाउथ शहर में जिस वक्त पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा, शहर में अंधेरा छा गया था। वहीं ग्रहण की वजह से अंधेरा छाने से तापमान में गिरावट भी आई है। हालांकि पूर्ण सूर्य ग्रहण काफी कम वक्त के लिए लगा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |