माफिया अतीक-अशरफ को बैनर लगाकर ‘शहीद’ बताने के मामले में पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज कर 3 को किया गिरफ्तार

लखनऊ/प्रयागराज: महाराष्ट्र में बीड जिले में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) तथा उसके पूर्व विधायक भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) को बैनर लगाकर ‘शहीद’ बताने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। पुलिस (Police) ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि यह घटना मंगलवार को जिले के माजलगांव में हुई, जिसके बाद कई स्थानीय लोग बैनर के पास जमा हो गए। अधिकारियों ने तुरंत इस बैनर (Banner) को हटाया। पुलिस (Police) ने कहा कि अतीक (Atiq Ahmad) और उसके भाई को बैनर (Banner) लगाकर “शहीद” के रूप में चित्रित करने की कोशिश की गई थी।

संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, इसमें एक अखबार की कटिंग भी थी जिसमें पिछले हफ्ते दोनों भाइयों की हत्या के लिए एक समुदाय विशेष को अपशब्द कहे गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा उस अखबार के संपादक और रिपोर्टर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनकी खबर बैनर पर इस्तेमाल की गई थी। अतीक (60) और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिस दोनों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी।

4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजे गए तीनों हत्यारे
उत्तर प्रदेश  के प्रयागराज में एक सीजेएम अदालत ने बुधवार को गैंगस्टर अतीक अहमद के हत्यारों को 4 दिन की पुलिस हिरासत  में भेज दिया। विशेष जांच दल ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करते हुए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। इससे पहले 16 अप्रैल को जिला अदालत ने  उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस रिमांड  के दौरान आरोपी अरुण मौर्य, सन्नी सिंह व लवलेश तिवारी से पुलिस पूछताछ करेगी कि 15 अप्रैल की रात अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था, हथियार कहां से लाया था और उन्हें किसने दिया। पुलिस बदमाशों से मर्डर की वजह भी जानने की कोशिश करेगी। तीनों आरोपियों को 23 अप्रैल को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |