गांधी प्राणी उद्यान से सैलानियों के लिए Good news, दुर्गा बाघनी के दो नए शावकों के भी कर सकेंगे दीदार

ग्वालियर: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में दुर्गा के हाल ही में जन्मे टाइगर के दोनों बच्चों को आज 40 दिन के आइसोलेशन पीरियड के बाद सैलानियों के दर्शन के लिए उनके बाड़े से बाहर निकाला गया। पहली बार निकाले गए दोनों बच्चों में एक नर और एक मादा है। ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में वर्तमान में सात टाइगर हैं जिनमें 4 मेल और तीन फीमेल है। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उपेंद्र यादव ने बताया कि 40 दिन पहले दुर्गा टाइगर ने दोनों बच्चों को जन्म दिया था जिसके बाद दोनों को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था और मां की भी चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा उचित देखभाल की गई है।

उन्होंने बताया कि गांधी प्राणी उद्यान में एक और टाइगर मीरा भी प्रेग्नेंट है और 3 से 4 दिन में वह भी नए बच्चों को जन्म देगी जिसके बाद यहां टाइगर की संख्या बढ़ेगी। वेटरनरी डॉक्टर से लेकर पूरे चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा यहां गर्भवती मीरा की देखभाल की जा रही है। आज टाइगर दुर्गा के बच्चे जब सैलानियों के लिए बाड़े में निकाले गए तो इस दौरान महापौर शोभा सिकरवार भी यहां मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि गांधी प्राणी विज्ञान में नए मेहमानों का स्वागत है और सैलानी भी इन्हें देख कर खुश होंगे। गांधी प्राणी उद्यान में सैलानियों के लिए यह नया आकर्षण का केंद्र होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |