आज शाम 4 बजे होगी BJP कोर कमेटी की बैठक, चुनाव और संगठन के कार्यों को लेकर बनेगी रणनीति

 भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विस चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर बीजेपी ने सभी जिलों में तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में यह भी देखा जा रहा है कि जहां पर बीजेपी अपनी मजबूती स्थिति में होती थी वहां के कार्यकर्ताओं में संगठन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में संकट के समय हमेशा पार्टी के साथ रहने वाले, वोटर्स में प्रभाव रखने वाले, पार्टी के निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को आलाकमान ने गंभीरता से लिया है।

प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक 18 अप्रैल को भोपाल में शाम 4 बजे बुलाई गई है। इसमें नेताओं की फीडबैक रिपोर्ट पर मंथन होगा। इस बैठक में जो फैसला होगा, उसके आधार पर एक्शन होगा। अभी तक इन नेताओं की जितनी भी बैठकें हुई हैं, उनमें मुख्य रूप से मंत्रियों और विधायकों द्वारा उपेक्षा करने की शिकायतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा नाराजगी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले जिलों में हो रही हैं। यहां पूर्व संगठन मंत्री माकन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |